School Assembly National News
- फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
1. वंदे और अमृत भारत के नए संस्करण जल्द लॉन्च करेगा रेलवे, 18 महीनों में शुरू होगा चौथा संस्करण
- भारत रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में एक नया कदम बढ़ाने जा रहा है। जल्द ही वंदे भारत 4.0 और अमृत भारत 4.0 ट्रेनें लॉन्च की जाएंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई)- 2025 के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अगले 18 महीनों के भीतर वंदे भारत के चौथे संस्करण को लॉन्च करना है।
2. भारतीय सेना को मिलेगी हाईटेक नाइट साइट, रात में भी दुश्मन पर रहेगी पैनी नजर
- रक्षा मंत्रालय ने ₹659.47 करोड़ की लागत से नाइट साइट और एक्सेसरीज की खरीद का बड़ा फैसला लिया है। यह आधुनिक उपकरण एसआईजी 716 राइफल पर लगाकर जवानों को रात में भी दुश्मनों को साफ देखने और सटीक निशाना लगाने में मदद करेगा, जिससे सीमाओं पर निगरानी और सुरक्षा और मजबूत होगी। यह उपकरण 7.62×51एमएम एसआईजी 716 असॉल्ट राइफल के लिए बनाया गया है, जो सेना की ताकत बढ़ाने वाली आधुनिक राइफल है।
3. रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अब डाकघर से भी ले सकेंगे टिकट, त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए नई सुविधा
- भारतीय डाक विभाग ने रेलवे मंत्रालय के साथ मिलकर नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब लोग अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से ही ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे।