फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi School: सरकारी स्कूलों में कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम को मिलेगा बढ़ावा, शिक्षा निदेशालय की नई पहल

Mon, 31 Mar 2025 07:42 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

Delhi Government Schools: नई दिल्ली में सरकारी स्कूलों में साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम को बढ़ावा देने की तैयारी कर ली हैं। शिक्षा निदेशालय ने नए सत्र 2025-26 से कई स्कूलों में इन स्ट्रीम्स की शुरुआत की है, जिससे छात्रों को नए शैक्षणिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Government Schools: नई सरकार के गठन के बाद सरकारी स्कूलों में कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम को बढ़ावा देने के लिए कवायद शुरू हो गई है। नए सत्र से कई स्कूलों में कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए स्कूलों को अपग्रेड भी किया गया है। साथ ही स्कूलों में कई दूसरे विषयों की पढ़ाई भी होगी।

विज्ञापन


इस बारे में शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किया है। छात्र स्कूलों में साइंस स्ट्रीम के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, बायोलॉजी, मैथ, इंग्लिश विषय की पढ़ाई कर सकेंगे। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम के तहत छात्रों को मैथ, इंग्लिश, हिंदी, इकोनॉमिक्स, अकाउंट और बिजनेस स्टडी विषय पढ़ने को मिलेंगे। निदेशालय के अनुसार स्कूलों में अगर आवास, फर्नीचर, बिजली सहित कोई दूसरी समस्या है तो उस संबंध में अलग-अलग जिलों के उप शिक्षा निदेशक एस्टेट शाखा के साथ मिलकर उसे दूर करेंगे।

विज्ञापन

निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एक अप्रैल से पूठ खुर्द स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय, ईस्ट पंजाबी बाग स्थित सर्वोदय विद्यालय, निठारी के सर्वोदय कन्या विद्यालय में साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई होगी। इसके अलावा देवली के सर्वोदय कन्या विद्यालय, डिफेंस कॉलोनी के वरुण मार्ग स्थित गवर्नमेंट सर्वोदय कोएड विद्यालय में साइंस स्ट्रीम की शुरुआत की मंजूरी दी है।

इन स्कूलों को किया अपग्रेड

निदेशालय ने अलग-अलग स्कूलों को अपग्रेड भी किया है। इसमें रजोकरी के गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सर्वोदय बाल विद्यालय में, जामा मस्जिद स्थित गवर्नमेंट बॉयज सेकेंडरी स्कूल नंबर-2 को गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में और बवाना के जेजे कॉलोनी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल को गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड किया गया है।

यहां होगी कॉमर्स स्ट्रीम की शुरुआत

रोहिणी सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देव नगर के गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सुल्तानपुरी स्थित पी ब्लॉक के गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कॉमर्स स्ट्रीम की शुरुआत को लेकर आदेश जारी किया गया है। 

स्कूलों को इन विषय की मिली मंजूरी

निदेशालय ने सीनियर सेकेंडरी स्तर पर इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस विषय पढ़ाने को लेकर ईस्ट विनोद नगर स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय, समालखा के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नांगलोई के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टैगोर गार्डन के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1 और गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गांधी नगर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-2 को मंजूरी दी है। जबकि ख्याला स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-2 में उर्दू और जनकपुरी के सी ब्लॉक स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर-1 में इतिहास विषय की शुरुआत को लेकर आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें