फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2025: क्या है टाई ब्रेकर नियम, CUET UG में समान रैंक आने पर कैसे होगा एडमिशन? जानें प्रोसेस

Sun, 30 Mar 2025 02:58 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर एडमिशन होगा। यदि दो विद्यार्थियों के अंक समान हों तो टाईड ब्रेकर नियम लागू होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2025) का आयोजन 8 मई से 1 जून 2025 के बीच किया जाएगा। इस परीक्षा के रिजल्ट के बाद यूनिवर्सिटी अपने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के जरिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू करेगी।

विज्ञापन


लेकिन क्या हो अगर दो छात्रों के सीयूईटी यूजी स्कोर समान हों? इस स्थिति में डीयू ने टाई ब्रेकर नियम का प्रावधान रखा है। आइए जानते हैं कि टाई ब्रेकर नियम कैसे काम करेगा और किन छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी?

टाई ब्रेकर नियम क्या है?

सीयूईटी यूजी परीक्षा में दो छात्रों के अंक समान होते हैं और सीट सीमित तो टाई ब्रेकर नियम का इस्तेमाल किया जाता है। यदि दो छात्रों के सीयूईटी यूजी स्कोर समान होते हैं और सीटें सीमित होती हैं, तो दाखिले के लिए टाई ब्रेकर नियम लागू किए जाते हैं। 

इसके लिए सबसे पहले 12वीं कक्षा के अंकों को देखा जाता है और जिस छात्र के अंक अधिक होते हैं, उसे वरीयता दी जाती है। यदि 12वीं के अंक भी समान होते हैं, तो उम्र के आधार पर निर्णय लिया जाता है, जिसमें अधिक उम्र वाले छात्र को प्राथमिकता दी जाती है। यदि इन दोनों मानदंडों के बाद भी स्थिति समान बनी रहती है, तो अंतिम निर्णय लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाता है।
विज्ञापन

डीयू के 69 कॉलेजों में 79 यूजी कोर्स में दाखिला

सीयूईटी यूजी 2025 स्कोर के आधार पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के 69 कॉलेजों में 79 स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। इसके अलावा, कुछ कॉलेज सीयूईटी स्कोर के जरिए डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज में भी एडमिशन देंगे।

आवेदन करने से पहले इस बात का रखें ख्याल

डीयू में उपलब्ध 79 कार्यक्रमों की योग्यताएं अलग-अलग हैं। इसलिए, सीयूईटी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद, जब छात्र कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत आवेदन करें, तो यह सुनिश्चित करें कि वे जिस विषय में प्रवेश लेना चाहते हैं, उसके लिए पात्र हैं या नहीं। केवल योग्य छात्रों को ही आवेदन करना चाहिए, ताकि उनका चयन होने की संभावना बनी रहे।  

परिणाम के बाद शुरू होगी सीएसएएस की प्रक्रिया

सीयूईटी की आवेदन प्रक्रिया हाल ही में समाप्त हुई है और अब प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि सीयूईटी परीक्षा परिणाम जारी होते ही सीट आवंटन के लिए CSAS प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत, अभ्यर्थी अपना पंजीकरण कर सकेंगे और अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें