दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में विशेष पूरक परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तारीख, पाली और पाठ्यक्रम कोड की जानकारी पहले से जांचने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 19 अक्टूबर से शुरू कर दी गई थी। विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना प्रवेश पत्र तैयार रखना चाहिए। परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय के द्वारका परिसर में किया जाएगा। छात्रों को निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
डीएसईयू: स्पेशल सप्लीमेंट्री परीक्षा आज से
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में आज से स्पेशल सप्लीमेंट्री परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। यह परीक्षाएं 24 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपनी परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और कोर्स कोड की जानकारी लेकर ही कैंपस पहुंचने की सलाह दी है, जिससे कि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं विवि के पोर्टल पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 19 अक्तूबर से ही शुरू कर दी गई थी। स्पेशल सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय के द्वारका कैंपस में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पालियों सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम की पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। परीक्षा का आयोजन विभिन्न प्रोग्राम के अनुसार जारी शेड्यूल के तहत किया जाएगा।
डीटीयू में आज होगा दीक्षांत समारोह
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) बृहस्पतिवार को अपने 12वें दीक्षांत समारोह में रिकॉर्ड तीन सौ से अधिक छात्रों को पीएचडी की डिग्री देगा। बुधवार को दसवां गोल्डन प्राइड समारोह आयोजित हुआ, जिसमें 46 छात्रों को कुलपति गोल्ड मेडल सहित शोधार्थियों और छात्रवृत्ति पाने वालों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रतीक शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य शोध को उद्योगों से जोड़ना और समाज की समस्याओं का समाधान करना है। पूर्व छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए चार करोड़ रुपये और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए दस करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई है। इस वर्ष 38.45 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू करेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शिक्षा मंत्री आशीष सूद आदि शामिल होंगे।
अरबिंदो कॉलेज में बाहरी व्यक्ति प्रतिबंधित
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज (सांध्य) ने परिसर में बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी बाहरी व्यक्ति परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। यदि कोई छात्र किसी बाहरी व्यक्ति को कॉलेज में बुलाता है या उसे प्रवेश दिलाने में मदद करता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अनधिकृत व्यक्ति पाए जाने पर उसे बाहर किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई होगी। ऐसे छात्रों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी जो अनधिकृत प्रवेश में मदद करेंगे। ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।