DBSE 10th 12th बोर्ड परीक्षा परिणाम
DBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 दो टर्म में आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं के द्वितीय सत्रांत (सेमेस्टर) मूल्यांकन परीक्षा 10 मार्च से 29 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी, इस बीच, कक्षा 12वीं द्वितीय सत्र (सेमेस्टर) की परीक्षाएं 10 मार्च से 27 मार्च, 2023 के बीच भी आयोजित की गई थीं।
10वीं कक्षा में कुल 1,594 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,582 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 12वीं कक्षा में कुल 672 विद्यार्थी थे जिनमें से 667 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। कक्षा 10वीं में कुल आठ छात्र और कक्षा 12वीं में पांच छात्र परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त नहीं कर सके क्योंकि, उन्होंने क्वालिफाइंग ग्रेड पॉइंट तीन से कम स्कोर किया था।