फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG Result: सीयूईटी यूजी के रिजल्ट में देरी से बढ़ी छात्रों की चिंता, अपना रहे प्लान बी; जानिए पूरा मामला

Wed, 03 Jul 2024 10:14 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट 30 जून को जारी होना था, रिजल्ट में देरी होने से परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की चिंता बढ़ गई है। रिजल्ट में देरी होने के कारण बहुत से छात्र दूसरे  संस्थानों में अपना दाखिला सुरक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
CUET UG 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Result: सीयूईटी यूजी के रिजल्ट में देरी से छात्र दुविधा में फंस गए हैं। छात्र इस संशय में है कि उन्हें रिजल्ट का इंतजार करना चाहिए या किसी निजी विश्वविद्यालय में अपना दाखिला सुरक्षित करना चाहिए। कई आर्थिक रूप से सक्षम छात्र तो दूसरे राज्यों के कॉलेजों में फीस देकर अभी अपनी सीट पक्की कर रहे हैं।

विज्ञापन


अभिभावकों को चिंता है कि सीयूईटी यूजी स्कोर से यदि दाखिला नहीं मिला तो साल खराब हो जाएगा और कहीं पर भी दाखिला नहीं मिलेगा। कई अन्य संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के कारण पढ़ाई शुरू हो चुकी है या जल्द शुरू होने वाली है।

दिल्ली में डीयू और अंबेडकर विश्वविद्यालय में यूजी के दाखिले सीयूईटी स्कोर से होने हैं, जबकि आईपीयू में कुछ प्रोग्राम में दाखिले सीयूईटी से होंगे। हालांकि, यहां पहली प्राथमिकता आईपीयू का अपनी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का स्कोर ही है। आईपीयू में एक अगस्त से सत्र शुरू करने की तैयारी कर ली गई है, क्योंकि यहां दाखिला प्रक्रिया जल्द ही समाप्त हो जाएगी। वहीं, डीयू और अंबेडकर विश्वविद्यालय में अब तक सीयूईटी स्कोर के बाद की प्रक्रिया को भी शुरू नहीं किया गया है। ऐसे छात्र जो डीयू या अंबेडकर विश्वविद्यालय में पढ़ने की इच्छा रखते हैं वह प्लॉन बी के तहत दूसरे संस्थानों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि अभी सीयूईटी रिजल्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है उसके बाद भी एक लंबी प्रवेश प्रक्रिया है। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वे कहीं और दाखिला ले लें।

नाम ना बताने की शर्त पर एक छात्र ने बताया कि सीयूईटी यूजी का रिजल्ट नहीं आया है इसलिए वह पुणे के संस्थान में दाखिला लेने की सोच रहा है। एक छात्र ने कहा कि क्या मैं बेवकूफ हूं जो कि कॉलेज की सीट प्राप्त करने के लिए सीयूईटी रिजल्ट का इंतजार करूं।

एनटीए की ओर से नीट परीक्षा में अनियमितताओं के बाद अब तक सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। जबकि पहले रिजल्ट जारी होने की तिथि 30 जून थी।

डीयू दाखिले के लिए तैयार, रिजल्ट का कर रहा इंतजार

डीयू की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि वह यूजी की दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बस उसे सीयूईटी रिजल्ट का इंतजार है। जैसे ही रिजल्ट जारी किया जाएगा उसके दो से तीन दिन के अंदर प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

असमंजस में छात्र, फीस फंसने का डर

एक अन्य छात्र को यूजी में किसी कॉलेज में दाखिले की चाह है, लेकिन उन्हें अब तक यह नहीं पता कि कब दाखिले शुरू होंगे और उन्हें दाखिला मिलेगा या नहीं। हालांकि, उन्होंने सीयूईटी की परीक्षा दी है। सीट सुरक्षित करने के लिए उन्होंने जयपुर के एक संस्थान में दाखिला ले लिया है। इसके लिए उन्होंने मोटी फीस का भुगतान भी किया है। अब यदि जुलाई-अगस्त में उन्हें डीयू में दाखिला मिल जाता है तो वह जयपुर वाला दाखिला रद्द कराएंगे। उन्हें डर है कि डीयू में देरी से प्रवेश मिला तो शायद जयपुर वाले संस्थान की फीस फंस न जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें