फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUSAT CAT 2023: सीयूएसएटी कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण का कल आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Thu, 09 Mar 2023 06:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUSAT CAT 2023 Registration: कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉमन एडमिशन टेस्ट (CUSAT CAT 2023) के लिए पंजीकरण का कल आखिरी दिन है। 
विज्ञापन
कोचीन यूनिवर्सिटी : कोचीन विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUSAT CAT 2023 Registration Last Date : कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) कॉमन एडमिशन टेस्ट (CUSAT CAT 2023) के लिए पंजीकरण का कल आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक CUSAT CAT 2023 के आवेदन नहीं किया है, वे कल यानी 10 मार्च 2023 को आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 
विज्ञापन

कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ विभिन्न स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUSAT CAT 2023  के लिए 15 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं उम्मीदवार 30 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के एमबीए कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं विलंब शुल्क के साथ तीन मई, 2023 तक उनके पास मौका रहेगा। CUSAT CAT 2023 परीक्षा 29 , 30अप्रैल और एक मई, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा का एडमिट कार्ड 18 अप्रैल से एक मई, 2023 के बीच डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in पर जाएं।
  • नए पंजीकरण के लिए 'नए उम्मीदवार पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना मूल विवरण दर्ज करें और लॉगइन क्रेडेंशियल जेनरेट करें।
  • दोबारा लॉगइन करें और CUSAT CAT 2023 आवेदन पत्र को पूरा करें। 
  • विवरण सत्यापित करें और दस्तावेज अपलोड करें। 
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें। 
  • CUSAT CAT 2023 आवेदन पत्र जमा करें और आगे के संदर्भ के लिए पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।
विज्ञापन

इससे पहले कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CUSAT) ने अपने यहां अध्ययनरत छात्राओं के लिए मासिक धर्म यानी माहवारी का अवकाश (Menstrual Leave) देने की घोषणा की है। दरअसल, कोचिन विश्वविद्यालय ने छात्राओं को मासिक धर्म की छुट्टी देने का फैसला किया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें