फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG Result 2022: यूजीसी अध्यक्ष का एलान, इस तारीख तक जारी हो जाएंगे सीयूईटी यूजी के परिणाम

Fri, 09 Sep 2022 12:08 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने गुरुवार को CUET UG 2022 के परिणाम की तारीख का एलान कर दिया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) की उत्तर कुंजी 2022 भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से 30 अगस्त, 2022 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET UG 2022 का आयोजन सफलतापूर्वक करा लिया गया था। परीक्षा के बाद से ही इसमें शामिल हुए छात्र अब अपने परिणाम के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे उनके लिए अच्छी खबर सामने निकलकर आई है। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने CUET UG 2022 के परिणाम की तारीख का एलान कर दिया है। आइए जानते हैं कब जारी होंगे परिणाम...

विज्ञापन

कब जारी होंगे परिणाम?
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी कि CUET UG 2022 के परिणाम को 15 सितंबर या संभावित हो तो इससे कुछ दिनों पहले ही जारी कर दिया जाएगा। यूजीसी के अध्यक्ष ने आगे सभी भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों को सीयूईटी-यूजी स्कोर के आधार पर यूजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने वेब पोर्टल तैयार रखने की सलाह भी दी है।

CUET Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala
उत्तर कुंजी जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) उत्तर कुंजी 2022 जारी कर दी गई है। एनटीए द्वारा गुरुवार, आठ सितंबर को सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in और nta.ac.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।  

आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं वे 10 सितंबर, 2022 को रात 11.50 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा लें। प्रति आपत्ति उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 
विज्ञापन

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • यहां 'CUET UG 2022 उत्तर कुंजी' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • इसके बाद अपने विषय और संकाय के आधार पर सीयूईटी उत्तर कुंजी का चयन करें।
  • इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।
  • उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा में आंसर की पर आपत्ति भी जता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें