स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम (सीयूईटी यूजी) के दूसरे दिन 53,670 छात्रों ने परीक्षा दी है। जबकि 71,945 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। दूसरे दिन की परीक्षा में पहले स्लॉट में 77 फीसदी और दूसरे स्लॉट में 74 फीसदी उपस्थिति रही। खास बात यह है कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश का सबसे बड़ा केंद्र था। इस परीक्षा केंद्र में 700 उम्मीदवारों करे परीक्षा देनी थी, जिसमें से 635 शामिल हुए।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा शांति से सफल हुई है। देशभर में 247 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 71,945 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। पहले स्लॉट की परीक्षा में 35, 836 उम्मीदवारों में से 27642 ने परीक्षा दी। जबकि दूसरे स्लॉट में 36109 में से 26028 उम्मीदवार शामिल हुए।
पहले स्लॉट में दस विषयों और दूसरे स्लॉट में भी 10 विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा को सुरक्षित रखने के लिए 5000 सर्विंलास कैमरा और 15 सौ जैमर, दो नेशनल, 18 रीजनल और 161 सिटी कोआर्डिनेटर और 251 प्रेक्षक तैनात किए गए थे।
सीयूईटी पीजी के लिए अब 18 जुलाई तक करें आवेदन
नई दिल्ली। विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी-2022 में अब 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। छात्रों की मांग पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी-2022 में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की डेट 18 जुलाई तक बढ़ा दी है। इसके अलावा उम्मीदवार 20 से 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों का सुधार भी कर सकेंगे। लेकिन यदि कोई छात्र ऑनलाइन आवेदन पत्र में कोई सुधार करता है तो फिर उसे उसकी फीस देनी होगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों की मांग पर राहत देने का फैसला लिया है। सीयूईटी पीजी-2022 के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की डेट आगे बढ़ाई गई है। इसमें लिखा है कि नए उम्मीदवार 18 जुलाई की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन अपने आवेदन पत्र भर सकते हैं। वे 19 जुलाई रात 11.50 मिनट तक वे ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे। फीस नेटबेकिंग, क्रेडिट, डेबिट, यूपीआई या पेटीएम से जमा की जा सकती है। वहीं, 20 जुलाई से 22 जुलाई रात 11.50 मिनट तक जिन छात्रों ने पहले से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर रखा है, यदि वे उसकी त्रुटियों में कोई सुधार या बदलाव करना चाहते होंगे तो कर सकेंगे। हालांकि जो भी बदलाव या त्रुटियों में सुधार होगा, उसके लिए उन्हें अतिरिक्त फीस जमा करनी होगी। छात्र अधिक जानकारी के लिए
cuet.nta.nic.in और
www.nta.ac.in पर ईमेल करके दिक्कतों का समाधान कर सकते हैं।