CUET UG Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आज यानी 15 मई से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2024 का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इस एग्जाम में भाग लेने जा रहे हैं उनको परीक्षा के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
यह परीक्षा 380 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के बाहर के 26 शहर भी शामिल हैं। इस साल, कुल 261 विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए CUET UG 2024 स्कोर स्वीकार करेंगे। CUET UG 2024 में 63 टेस्ट पेपर शामिल होंगे। विशिष्ट विषयों और सामान्य परीक्षा के लिए पेपर की अवधि 60 मिनट होगी, बाकी पेपरों के लिए 45 मिनट है।