कल से खुलेगी सुधार विंडो
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 06 अप्रैल से सीयूईटी यूजी आवेदन सुधार विंडो खोलेगी। जो उम्मीदवार समयसीमा के भीतर आवेदन शुल्क के भुगतान के साथ सीयूईटी 2024 आवेदन पत्र जमा कर देंगे, वे कल से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवार 06 से 07 अप्रैल तक अपने आवेदन पत्र में निर्धारिण विवरणों को संपादित कर सकेंगे।
आवेदक को आवेदन पत्र संपादित करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि सीयूईटी 2024 सुधार विंडो के लिए तिथि विस्तार के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
सीयूईटी आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को अपना व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरना होगा, आवश्यक दस्तावेजों जैसे उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर, हस्ताक्षर और वैध फोटो पहचान पत्र की स्कैन की गई प्रतियां भी अपलोड करनी होंगी।
पात्रता मानदंड
सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है। उम्मीदवारों के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। एससी, एसटी और ओबीसी-एनसीएल श्रेणियों के लिए यह सीमा 45% निर्धारित है।
CUET UG 2024: पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया
सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet-ug@nta.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद, CUET UG 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब, मांगे गए विवरण भरें और पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क भुगतान करें।
- अब सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।