फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा की तारीखों का एलान, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

Fri, 16 Dec 2022 08:38 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2023 Dates and Details: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET-UG) अगले साल 21 से 31 मई, 2023 तक आयोजित किए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
CUET UG 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2023 Dates and Details: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET-UG) अगले साल 21 से 31 मई, 2023 तक आयोजित किए जाने की घोषणा की है। विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों दाखिलों के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया जुलाई 2023 तक पूरी कर ली जाएगी और अगले साल एक अगस्त से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के अनुसार, सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी, 2023 के पहले सप्ताह में शुरू होगी। विषयों की संख्या और प्रश्न पत्रों के पैटर्न इस वर्ष की भांति समान रहेंगे। उम्मीदवार एक या दो भाषाओं और सामान्य परीक्षा के अलावा छह डोमेन विषय ले सकता है।  

यह भी पढ़ें : NEET UG CUET UG 2023: जेईई मेन के बाद नीट यूजी, सीयूईटी यूजी की तारीखों का एलान, एनटीए का परीक्षा कैलेंडर जारी

विज्ञापन

CUET UG 2023 रिजल्ट जून के तीसरे सप्ताह में 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के अनुसार, सीयूईटी-पीजी की तारीखों की घोषणा भी अगले सप्ताह होने की उम्मीद है। सीयूईटी-पीजी को जून 2023 के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। सीयूईटी-यूजी के परिणाम जून 2023 के तीसरे सप्ताह में और सीयूईटी-पीजी के परिणाम जुलाई 2023 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की योजना है। 
 

 

CUET UG देश की दूसरी सबसे बड़ी दाखिला परीक्षा

बीते साल 14.9 लाख उम्मीदवारों के पंजीकरण के साथ, सीयूईटी देश की दूसरी सबसे बड़ी दाखिला परीक्षा है। सीयूईटी सभी केंद्रीय, प्रमुख डीम्ड, राज्य विश्वविद्यालयों और प्रमुख निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक दाखिलों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा है। जहां नीट 18.72 लाख पंजीकरण के साथ देश की सबसे बड़ी प्रवेश-परीक्षा है, उसके बाद सीयूईटी दूसरे स्थान पर जबकि जेईई मेन औसत पंजीकरण नौ लाख के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है।

यह भी पढ़ें : CUET PG 2023: जून में होगी सीयूईटी पीजी, इस दिन जारी होगी विस्तृत अधिसूचना; यूजीसी प्रमुख ने दी जानकारी
 
विज्ञापन

CUET 2023 की परीक्षा 13 भाषाओं में होगी

सीयूईटी 2023 की परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, एनटीए देश भर में 1,000 परीक्षा केंद्र तैयार करने पर काम कर रहा है, जिनमें से लगभग 450-500 परीक्षा केंद्र प्रतिदिन उपयोग किए जाएंगे।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें