कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2023 तक है। करेक्शन विंडो एक अप्रैल को खुलेगी और तीन अप्रैल, 2023 को बंद होगी। परीक्षा शहर की घोषणा 30 अप्रैल, 2023 को की जाएगी। एडमिट कार्ड मई 2023 के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होगा और परीक्षा 21 मई 2023 को आयोजित की जाएगी।
CUET UG 2023 Last Date: परीक्षा 13 भाषाओं में होगी
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा। सीयूईटी यूजी - 2023 के लिए उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषयों की संख्या के आधार पर शुल्क लिया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण उम्मीदवारों द्वारा सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर देखे जा सकते हैं।