फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2023 Registration Last Date: स्नातक दाखिलों के लिए सीयूईटी आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Thu, 30 Mar 2023 09:29 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2023 Last Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज यानी 30 मार्च, 2023 को CUET UG 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगी।
विज्ञापन
CUET UG 2023 Last Date - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2023 Last Date: केंद्रीय,राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 के पंजीकरण का आज यानी 30 मार्च 2023 आखिरी दिन है। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी पंजीकरण विंडो को बंद कर देगा। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट एग्जामिनेशन 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac के माध्यम से रात 9:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट  शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2023 तक है। करेक्शन विंडो एक अप्रैल को खुलेगी और तीन अप्रैल, 2023 को बंद होगी। परीक्षा शहर की घोषणा 30 अप्रैल, 2023 को की जाएगी। एडमिट कार्ड मई 2023 के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होगा और परीक्षा 21 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। 

CUET UG 2023 Last Date: परीक्षा 13 भाषाओं में होगी

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा। सीयूईटी यूजी - 2023 के लिए उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषयों की संख्या के आधार पर शुल्क लिया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण उम्मीदवारों द्वारा सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर देखे जा सकते हैं।
 
विज्ञापन

CUET UG 2023 Last Date: आवेदन कैसे करें?

  • परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी यूजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण विवरण दर्ज करें और खाते में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें