CUET UG 2023 Application: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) की तारीखों की घोषणा कर दी है। एनटीए की ओर से फरवरी 2023 के पहले सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जबकि सीयूईटी 21 से 31 मई, 2023 के बीच आयोजित होने वाली है। परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी 2023 परीक्षाओं के लिए एक जून से सात जून तक का समय भी आरक्षित किया है।