फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2022: सीयूईटी यूजी की करेक्शन विंडो शुरू, जानें क्या बदल सकते हैं और क्या नहीं?

Wed, 25 May 2022 05:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2022: सीयूईटी के आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार और संशोधन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित समय-सीमा के बाद विवरण में सुधार के लिए कोई भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
CUET UG Application Correction Window - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET Application Correction Window : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो बुधवार, 25 मई को खोल दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो 31 मई तक रात 9:00 बजे तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जारी करेक्शन विंडो की अधिसूचना में कहा गया है कि सीयूईटी के आवेदक उम्मीदवारों को 31 मई को रात 09:00 बजे तक तक अपने फॉर्म में संशोधन एवं सुधार करने की अनुमति दी गई है। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। संबंधित उम्मीदवार द्वारा अतिरिक्त शुल्क, यदि कोई लागू हो तो, का भुगतान क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई और पेटीएम के माध्यम से किया जा सकता है।

सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा

उम्मीदवारों को बहुत सावधानी से आवेदन फॉर्म में करेक्शन करना चाहिए, क्योंकि उम्मीदवारों को सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। सीयूईटी यूजी 2022 जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। एनटीए द्वारा प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं - हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमिया, बंगाली, पंजाबी, ओडिया और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। 
 

मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी नहीं बदल सकते 

सीयूईटी को शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए देश भर के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों, कई राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों द्वारा भी अपनाया गया है। परीक्षा के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, स्थायी और अस्थायी पते में कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे। जिन जानकारियों में बदलाव किया जा सकता है, उनकी सूची और संशोधन प्रक्रिया यहां बताई गई है।  
 

इनमें से सिर्फ एक फील्ड बदल सकेंगे

  1. आवेदक या उम्मीदवार का नाम
  2. उम्मीदवार के पिता का नाम 
  3. उम्मीदवार की माता का नाम
  4. उम्मीदवार की फोटो
  5. उम्मीदवार के सिग्नेचर

 

इनमें कर सकते हैं बदलाव

  1. कक्षा 10वीं/ समकक्ष की जानकारी 
  2. कक्षा 12वीं/ समकक्ष की जानकारी 
  3. एग्जाम सेंटर सिटी सिलेक्शन (चारों विकल्प में बदलाव संभव)
  4. एग्जाम लैंग्वेज मीडियम
  5. उम्मीदवार की जन्म तिथि
  6. उम्मीदवार का जेंडर 
  7. आरक्षित वर्ग श्रेणी

 

विज्ञापन

आवेदन फॉर्म में सुधार करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर, उम्मीदवार के लॉगिन पर क्लिक करें।
  3. संबंधित विकल्प पर लॉगिन करें और फील्ड में आवश्यक संशोधन करें। 
  4. आवेदन फॉर्म को सेव करके सबमिट कर दें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें