फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2022: सीयूईटी यूजी फेज-6 के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 24 अगस्त से होगी

Sun, 21 Aug 2022 11:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2022: सीयूईटी (यूजी) - 2022 परीक्षा के छठे चरण के लिए प्रवेश-पत्र रविवार, 21 अगस्त को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के छठे चरण में कुल 1.91 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे।
विज्ञापन
CUET UG Admit Card 2022 Phase 6 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2022 Phase 6 Admit Cards Out: सीयूईटी (यूजी) - 2022 परीक्षा के छठे चरण के लिए प्रवेश-पत्र रविवार, 21 अगस्त को जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश-पत्र जारी करने की घोषणा करते हुए यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) परीक्षा के छठे चरण में कुल 1.91 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। अधिकांश उम्मीदवारों को उनकी पसंद के शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।

दूसरे चरण में परीक्षा से चूके उम्मीदवार भी पात्र

यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया कि वे उम्मीदवार जो 04, 05 और 06 अगस्त को आयोजित दूसरे चरण की परीक्षा या तो तकनीकी कारणों से या फिर परीक्षा केंद्र के रद्द होने के कारण नहीं दे सके थे, वे भी चरण 6 की परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। उनके प्रवेश- पत्र भी जारी किए गए हैं।  

विज्ञापन

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी किए गए हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  

दाखिलों के लिए एक समान मंच और अवसर मिलेंगे

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल के तहत शैक्षणिक सत्र 2022-23 से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं अन्य विश्वविद्यालयों में सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) शुरू किया गया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) देश भर के उम्मीदवारों, विशेष रूप से ग्रामीण और अन्य दूरस्थ क्षेत्रों के उम्मीदवारों को दाखिलों के लिए एक समान मंच और समान अवसर प्रदान करेगा और विश्वविद्यालयों के साथ बेहतर जुड़ाव स्थापित करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

CUET UG 2022 एडमिट कार्ड  डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'CUET UG 2022 एडमिट कार्ड' लिंक पर जाएं।
  3. अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. CUET UG 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें