CUET को चुनना विश्वविद्यालयों के लिए वैकल्पिक
एआईयू के महासचिव ने कहा कि हमारी राय में, यह एक अच्छी प्रणाली है। यह छात्रों की समस्याओं को कम करने के लिए पेश किया गया था, जो अब केवल एक परीक्षा में शामिल होंगे जो सीयूईटी है। लेकिन मैंने सुना है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में कहा है कि इसे चुनना विश्वविद्यालयों के लिए वैकल्पिक है। उन्होंने कहा कि सीयूईटी को देश भर में बड़ी संख्या में संस्थानों के द्वारा चुने जाने के बावजूद पूर्वोत्तर में डिग्री पाठ्यक्रमों के अध्ययन के लिए सीयूईटी के विरोध को स्वीकार किया गया है।
CUET इस साल करीब 206 विश्वविद्यालय ले रहे भाग
कुल मिलाकर 206 विश्वविद्यालयों, जिनमें 44 केंद्रीय और 33 राज्य विश्वविद्यालय शामिल हैं, ने पिछले साल के 90 संस्थानों की तुलना में अब तक सीयूईटी का विकल्प चुना है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पिछले साल मार्च में घोषणा की थी कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET-UG) के माध्यम से आयोजित किया जाएगा, न कि कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर।
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद करेंगे कुलपतियों के सम्मेलन का उद्घाटन
मित्तल ने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत के लिए परिवर्तनकारी उच्च शिक्षा' पर कुलपतियों का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन गुरुवार से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय (यूएसटीएम) में शुरू होगा। सम्मेलन में विदेशी विश्वविद्यालयों सहित लगभग 600 कुलपतियों के भाग लेने की संभावना है, जिसका उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद करेंगे।