फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2022: सीयूईटी रिजल्ट से पहले आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, सुबह 10 बजे तक करवा सकते हैं बदलाव

Wed, 14 Sep 2022 11:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG Application Form Correction Window : यह विशेष मौका गुरुवार, 15 सितंबर को सुबह 10 बजे तक के लिए ही है। आवेदन फॉर्म में दिए गए विवरण के आधार पर ही उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
CUET UG 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Result 2022 Form Correction: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET UG 2022 के परिणाम घोषित करने से पहल 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन का एक और मौका दिया है। यह विशेष मौका गुरुवार, 15 सितंबर को सुबह 10 बजे तक के लिए ही है। आवेदन फॉर्म में दिए गए विवरण के आधार पर ही उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड तैयार किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को विशेष अवसर देते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विवरण संपादित करने के लिए CUET UG 2022 आवेदन पत्र सुधार विंडो को फिर से खोल दिया है।  

विज्ञापन

CUET UG Form Correction: नाम, जन्म तिथि समेत कर सकेंगे ये बदलाव

उम्मीदवार सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपने विवरण में 15 सितंबर, सुबह 10 बजे तक संशोधन या बदलाव कर सकते हैं। एनटीए ने अपने बयान में बताया है कि सीयूईटी (यूजी) - 2022 के ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान भरे गए विवरणों में सुधार के लिए उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया है। उम्मीदवार अपना नाम, माता का नाम या पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, PwBD, विश्वविद्यालयों की पसंद आदि परिवर्तन कर सकते हैं।

लागू हुआ तो जमा कराना होगा अतिरिक्त शुल्क

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अधिसूचना में उल्लेख किया है कि यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त शुल्क के भुगतान के बाद ही अंतिम सुधार लागू होगा। जैसे- श्रेणी, या पीडब्ल्यूबीडी में परिवर्तन के मामले में, यदि आवेदन शुल्क राशि पर कोई प्रभाव पड़ता है तो उम्मीदवार से लागू अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। साथ ही एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त भुगतान को वापस नहीं किया जाएगा।  
 
विज्ञापन

रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी होगी

वहीं, रिजल्ट संबंधी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट- nta.ac.in, cuet.samarth.ac.in पर भी विजिट करते रहना चाहिए। CUET (UG) - 2022 से संबंधित और स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार NTA को cuetug@nta.ac.in पर लिख सकते हैं। इस बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CUET UG 2022 परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी 15 सितंबर, 2022 तक जारी की जाएगी। उम्मीदवार CUET UG 2022 उत्तर कुंजी और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in के जरिये डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि CUET UG 2022 का समापन 30 अगस्त को हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें