फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG Final Answer Key 2022: सीयूईटी पीजी की फाइनल आंसर की जारी, जानें कब तक आएगा परिणाम

Sat, 24 Sep 2022 01:23 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG Final Answer Key 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CUET PG का आयोजन 01 सितंबर, 2022 से लेकर 12 सितंबर, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
सीयूईटी पीजी 2022 - फोटो : UGC- NTA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG Final Answer Key 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG की अंतिम उत्तर कुंजी/ CUET PG Final Answer key को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आज 24 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस साल विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित किए गए CUET PG, 2022 में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन

इस तारीख को हुई थी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CUET PG का आयोजन 01 सितंबर, 2022 से लेकर 12 सितंबर, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को 16 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवारों को 18 सितंबर, तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति के लिए दिया गया था। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया गया है। 

कब आएंगे परिणाम?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अब तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG के परिणाम जारी करने को लेकर कोई भी अपडेट नहीं जारी किया गया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट की माने तो परिणाम इस महीने के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां संबंधित CUET PG की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसे चेक करें और उत्तर का मिलान करें। 
  • इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें