फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी; 157 विषयों के लिए 4,11,366 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

Sun, 15 Feb 2026 10:20 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG Exam Schedule OUT: एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा 2026 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस वर्ष 157 विषयों के लिए 4,11,366 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
सीयूईटी पीजी 2026 - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG 2026 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2026 की परीक्षा तिथियों और विषयवार कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह प्रवेश परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित होगी और पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराई जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा 44 शिफ्ट में संपन्न होगी, जिसमें प्रतिदिन 2 से 3 सत्र आयोजित किए जाएंगे। कुल 157 विषयों के लिए परीक्षा निर्धारित है। पहले दिन योग, खेल विज्ञान, संस्कृत, उर्दू और टेक्सटाइल डिजाइन जैसे विषयों से शुरुआत होगी। अभ्यर्थी विस्तृत शेड्यूल में अपने विषय के अनुसार तिथि और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं।

किन तारीखों पर होगी परीक्षा?

सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए की पंजीकरण प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक चली। इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का अवसर देते हुए 28 से 30 जनवरी तक करेक्शन विंडो खोली गई। परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। यह परीक्षा 90 मिनट की 44 शिफ्टों में प्रतिदिन 2-3 सत्रों में कराई जाएगी।

अभ्यर्थियों की संख्या और विषय

इस वर्ष 157 विषयों के लिए कुल 4,11,366 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है। उम्मीदवारों को अधिकतम चार परीक्षा पत्र/विषयों का चयन करने की अनुमति दी गई थी, जैसा कि पिछले वर्षों में भी प्रावधान रहा है।
विज्ञापन

कब जारी होगा शहर सूचना पर्ची?

सीयूटी पीजी 2026 परीक्षा के लिए अधिकांश प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी (द्विभाषी) माध्यम में होंगे। हालांकि, 41 भाषा प्रश्नपत्र संबंधित भाषा में आयोजित किए जाएंगे। एमटेक/उच्च विज्ञान के प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी में होंगे, जबकि आचार्य पाठ्यक्रम के प्रश्नपत्र संस्कृत में होंगे। भारतीय ज्ञान प्रणाली और बौद्ध दर्शन त्रिभाषी (हिंदी/संस्कृत/अंग्रेजी) होंगे। हिंदू अध्ययन के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा शहर सूचना पर्ची परीक्षा तिथि से लगभग दस दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें