फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG 2024 Result Out: एनटीए ने सीयूईटी पीजी के परिणाम किए जारी, यहां से करें डाउनलोड

Sat, 13 Apr 2024 09:48 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
CUET PG 2024 Result - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

CUET PG 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि एनटीए द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी पीजी 2024) 76 केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों, नौ सरकारी संस्थानों और 105 निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 27 और 28 मार्च को 572 केंद्रों पर भारत और विदेशों के 262 शहरों में हुआ था। 

इस वर्ष सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए 7,68,414 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 5,77,400 ने परीक्षा में भाग लिया था। इस परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्ट में किया गया था, पहली शिफ्ट  सुबह 9 बजे से रात 10.45 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.45 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4.30 बजे से शाम 6.15 बजे तक आयोजित की गई थी।

मानविकी, विज्ञान और सामान्य पेपर (76) की परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की गई थी। भाषा के पेपर संबंधित भाषा में आयोजित किए गए थे। वहीं एमटेक के पेपर केवल अंग्रेजी में आयोजित किए गए थे (13)। आचार्य पेपर (27) संस्कृत में आयोजित किए गए थे और कुछ विषय अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत में आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन

CUET PG 2024 Result: कैसे चेक करें अपने परिणाम
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएंगे।
  • उसके बाद "CUET PG Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट को चेक करने के बाद उम्मीदवार डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें