फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG 2023 Last Date: सीयूईटी पीजी आवेदन का आज अंतिम दिन, जल्दी करें अप्लाई

Fri, 05 May 2023 11:56 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG Registration Ends: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन (CUET-PG) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन
CUET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG 2023 Registration Ends : स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) 2023 के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 05 मई 2023 को समाप्त हो जाएगी। केंद्रीय, राज्य और अन्य विश्वविद्यालयों और स्वायत्त कॉलेजों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर रात 9 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

हालांकि, आवेदक उम्मीदवार पोर्टल पर पांच मई को रात 11.50 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद, आवेदक 06 मई से 08 मई, 2023 तक अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम घोषित करने की तारीखें उचित समय पर सीयूईटी (पीजी) पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी।

 सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा 5 से 12 जून 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों / संस्थानों / संगठनों / स्वायत्त कॉलेजों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
 

CUET-PG 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “Registration for CUET(PG)-2023” पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगइन करें।

  • आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

CUET PG आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस के लिए 800 रुपये, एससी/एसटी/थर्ड जेंडर के लिए 750 रुपये, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये का शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन

CUET PG अतिरिक्त टेस्ट पेपर के लिए शुल्क (प्रति टेस्ट पेपर)

अतिरिक्त टेस्ट पेपर के लिए शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 500 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपये, एससी/एसटी/थर्ड जेंडर के लिए 450 रुपये, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये का शुल्क देना होगा। भारत के बाहर के छात्रों के लिए 5000 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है। इसके साथ ही अतिरिक्त टेस्ट पेपर के लिए शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है।

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें