CUET PG 2023 Registration Ends : स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) 2023 के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 05 मई 2023 को समाप्त हो जाएगी। केंद्रीय, राज्य और अन्य विश्वविद्यालयों और स्वायत्त कॉलेजों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर रात 9 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, “Registration for CUET(PG)-2023” पर क्लिक करें।
रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगइन करें।
आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस के लिए 800 रुपये, एससी/एसटी/थर्ड जेंडर के लिए 750 रुपये, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये का शुल्क देना होगा।
अतिरिक्त टेस्ट पेपर के लिए शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 500 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपये, एससी/एसटी/थर्ड जेंडर के लिए 450 रुपये, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये का शुल्क देना होगा। भारत के बाहर के छात्रों के लिए 5000 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है। इसके साथ ही अतिरिक्त टेस्ट पेपर के लिए शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है।