फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG 2023: जून में होगी सीयूईटी पीजी, यूजीसी प्रमुख ने दी जानकारी, यहां जानें परीक्षा तिथियां

Wed, 28 Dec 2022 09:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG 2023 Dates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) एक से 10 जून, 2023 में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2023) आयोजित करेगी।
विज्ञापन
सीयूईटी पीजी 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG 2023 Dates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) एक से 10 जून, 2023 को स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2023) आयोजित करेगी। सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च 2023 के मध्य में शुरू होनी है। कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश-परीक्षा का परिणाम जुलाई 2023 के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन

यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने सीयूईटी पीजी 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय जुलाई 2023 के अंत तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लेंगे और वर्ष 2023-24 के लिए शैक्षणिक सत्र एक अगस्त, 2023 तक शुरू होने की उम्मीद है। 


 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही सीयूईटी पीजी 2023 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन तिथियों की घोषणा की जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि एनटीए सीयूईटी-पीजी परीक्षा तिथियों और आवेदन तिथियों की घोषणा करेगा। सीयूईटी-पीजी एक से 10 जून, 2023 को आयोजित की जानी है। 
 

CUET PG परीक्षा 13 भाषाओं में होगी

सीयूईटी 2023 की परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, एनटीए देश भर में 1,000 परीक्षा केंद्र तैयार करने पर काम कर रहा है, जिनमें से लगभग 450-500 परीक्षा केंद्र प्रतिदिन उपयोग किए जाएंगे। 

 

विज्ञापन

CUET PG 2023 परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में

वहीं, सीयूईटी पीजी 2023 का परिणाम जुलाई 2023 के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। यूजीसी प्रमुख ने ट्वीट की श्रृंखला में यह भी कहा है कि सीयूईटी यूजी और सीयूईटी पीजी के कार्यक्रम का पालन करने से विश्वविद्यालय अपनी जुलाई 2023 की प्रवेश प्रक्रिया समय पूरा कर सकेंगे और एक अगस्त 2023 तक शैक्षणिक सत्र शुरू कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें