जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी परीक्षा
एनटीए शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए 42 केंद्रीय और भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में दो पालियों - सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि पांच जुलाई है। आवेदन पत्र के विवरण में सुधार छह से आठ जुलाई तक किया जा सकता है। यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट किया कि CUET छात्रों को देश भर में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने का एकल खिड़की अवसर प्रदान करेगा।
सीयूईटी पीजी 2022 के लिए पात्रता मानदंड एवं परीक्षा शुल्क
उम्मीदवार जिन्होंने स्नातक डिग्री/ समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है वे सीयूईटी (पीजी) 2022 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। योग्यता और पात्रता मानदंड के बारे में अधिक विवरण जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अधिसूचना को पढ़ लें। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क (तीन टेस्ट पेपर तक) 800 रुपये, ओबीसी-एनसीएल / जनरल-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये, एससी / एसटी / थर्ड जेंडर के लिए 550 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है।