फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG 2022 Last Date: सीयूईटी पीजी के शेड्यूल में बदलाव, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 19 Jun 2022 10:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG 2022 Application Window Extended : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पोस्ट-ग्रेजुएट एडमिशन (CUET-PG) 2022 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
सीयूईटी पीजी 2022 - फोटो : UGC- NTA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG 2022 Registration Window Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पोस्ट-ग्रेजुएट एडमिशन (CUET-PG) 2022 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर चार जुलाई को शाम 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

एनटीए की ओर से अधिसूचना में कहा गया है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पीजी) - 2022 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने के संबंध में सार्वजनिक सूचना दिनांक 19.05.2022 के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून, 2022 से बढ़ा दी गई है और अब 04 जुलाई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।  

जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी परीक्षा

एनटीए शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए 42 केंद्रीय और भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में दो पालियों - सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि पांच जुलाई है। आवेदन पत्र के विवरण में सुधार छह से आठ जुलाई तक किया जा सकता है। यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट किया कि CUET छात्रों को देश भर में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने का एकल खिड़की अवसर प्रदान करेगा।
 

सीयूईटी पीजी 2022 के लिए पात्रता मानदंड एवं परीक्षा शुल्क

उम्मीदवार जिन्होंने स्नातक डिग्री/ समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है वे सीयूईटी (पीजी) 2022 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। योग्यता और पात्रता मानदंड के बारे में अधिक विवरण जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अधिसूचना को पढ़ लें। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क (तीन टेस्ट पेपर तक) 800 रुपये, ओबीसी-एनसीएल / जनरल-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये, एससी / एसटी / थर्ड जेंडर के लिए 550 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है।
 

CUET PG 2022 के लिए आवेदन करने के चरण

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर, “सीयूईटी (पीजी) -2022 के लिए पंजीकरण” पर क्लिक करें।
  3. यहां रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगिन करें।
  4. आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
  6. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें