CUET PG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की एनटीए की ओर से विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है। आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है, इसलिए जिन उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा है और अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।