फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: सीयूईटी आवेदन प्रक्रिया, जानिए कैसे करना है अप्लाई और कौनसे दस्तावेज हैं जरूरी?

Sat, 02 Apr 2022 02:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET 2022 Registration Process: सामान्य विश्वविद्यालय दाखिला परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट samarth.edu.in पर लॉग इन करना होगा। सीईयूटी के लिए पंजीकरण विंडो 30 अप्रैल, 2022 तक खुली रहेगी। 
विज्ञापन
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 (CUET) के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार, दो अप्रैल से शुरू की जा रही है। दाखिला परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट samarth.edu.in पर लॉग इन करना होगा। सीईयूटी के लिए पंजीकरण विंडो 30 अप्रैल, 2022 तक खुली रहेगी। हालांकि, उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। 

विज्ञापन


 

पहले होती थी केंद्रीय विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUCET)

45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुरू की गई एक नई सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET) है। इसे पूर्व में केंद्रीय विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUCET) के रूप में जाना जाता था। हालांकि, इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के तहत देश के कई अन्य डीम्ड और राज्य विश्वविद्यालयों ने भी सीयूईटी (CUET) प्रवेश प्रक्रिया को अपनाया है और जल्द ही कई और संस्थान भी इससे जुड़ जाएंगे। सीयूईटी (CUET) के आयोजन के लिए यूजीसी (UGC) द्वारा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को अधिकृत किया गया है। 

CUET 2022: श्रेणी वार आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ ओबीसी    850 रुपये
  • एससी/ एसटी    400 रुपये
पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 

संबंधित खबर अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेें। 

CUET 2022 के लिए पात्रता मानदंड

सीयूईटी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है। हालांकि, परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। सीयूईटी के लिए पंजीकरण करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45% अंकों के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए।
 

CUET 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

गतिविधि संभावित तिथि
सीयूईटी के लिए आवेदन शुरू 02 अप्रैल, 2022
सीयूईटी में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2022
सीयूईटी एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि जून 2022
सीयूईटी 2022 की परीक्षा तिथियां जुलाई 2022 का पहला सप्ताह
सीयूईटी अंतरिम उत्तर कुंजी जुलाई 2022
सीयूईटी अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि जुलाई 2022
सीयूईटी फाइनल आंसर की जुलाई 2022
सीयूईटी 2022 का परिणाम तिथि बाद में घोषित की जाएगी
सीयूईटी 2022 मेरिट सूची तिथि बाद में घोषित की जाएगी
सीयूईटी 2022 की काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त 2022

 

CUET UG 2022: आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची

उम्मीदवारों को सीयूईटी 2022 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे- 
  1. कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  2. कक्षा 12वीं की मार्कशीट (परीक्षा दे रहे उम्मीदवारों को छूट)
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. आरक्षित श्रेणी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो तो)
  5. एक फोटो आईडी प्रूफ
  6. उम्मीदवार के स्कैन किए हुए हस्ताक्षर

 
विज्ञापन

CUET 2022 के लिए आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं- 
  1. सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट samarth.edu.in पर लॉग ऑन करें।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर स्थित 'CUET 2022' लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अब पहले वेबसाइट पर अपना लॉग इन रजिस्ट्रेशन करें।
  4. इसके बाद, अपने जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करें।
  5. अब CUET 2022 एप्लीकेशन फॉर्म भरना शुरू करें। 
  6. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सभी जानकारियां दर्ज करें।
  7. कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें और सहेज कर रखें।
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की और शुल्क भुगतान रसीद की एक-एक प्रतियां प्रिंट आउट कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें