फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2019: बनना चाहते हैं सरकारी शिक्षक, अब भी है आवेदन का मौका 

Thu, 26 Sep 2019 05:06 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2019 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, उनके पास अब भी एक मौका है। आप 30 सितंबर 2019 तक दिसंबर 2019 में होने वाले सीटेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है।

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। आप इस खबर में आगे दी गई लिंक से भी सीधे आवेदन कर सकते हैं। आगे आपको सीटेट मॉक टेस्ट पेपर्स की लिंक भी दी जा रही है। इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।

इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त 2019 से ही जारी है। अब तक सीबीएसई दो बार आवेदन की समय सीमा भी बढ़ा चुका है। पहले दिसंबर 2019 में होने वाले सीटेट के लिए अंतिम तारीख 18 सितंबर थी। इसे बढ़ाकर 25 सितंबर 2019 किया गया था। अब फिर से अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- CTET के लिए यहां मिल रहे है फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट, इन तरीकों से करें तैयारी

परीक्षा पैटर्न

Trending Videos
विज्ञापन

पहला पेपर - कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
दूसरा पेपर - कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।

8 दिसंबर को परीक्षा

इस बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 8 दिसंबर 2019 को किया जा रहा है। यह सीबीएसई द्वारा सीटेट का 13वां संस्करण होगा। बोर्ड ने बताया है कि यह परीक्षा देश भर के कुल 110 शहरों में आयोजित की जाएगी। 

60 फीसदी अंक जरूरी

इस लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी हम आपको आगे दे रहे हैं। 

ये भी पढ़े- CTET 2019: परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री मॉक टेस्ट हैं यहां

आवेदन शुल्क                 

श्रेणी                                      पेपर - I या II         दोनों पेपर के लिए (I और II)
सामान्य और ओबीसी (NCL)      700 रुपये                 1200 रुपये
एससी,एसटी, डिफरेंटली एबल्ड    350  रुपये                600 रुपये

सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें