फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Exam: कब जारी होगी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी? पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

Sun, 15 Dec 2024 01:09 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द ही दिसंबर सत्र के लिए सीटेट उत्तर कुंजी ऑनलाइन मोड में जारी करने की उम्मीद है। जारी होने के बाद सीटेट आंसर की लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
CTET Answer Key 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CTET Answer Key 2024 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब जल्द ही दिसंबर सत्र के लिए सीटेट आंसर की 2024 ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे सीटेट उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट (ctet.nic.in) पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे और अपने अपेक्षित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे।
विज्ञापन


सीटेट 2024 की दिसंबर परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है। गलत उत्तर दिए जाने पर भी कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। सीटेट पेपर। में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं। दूसरी ओर, सीटेट पेपर ।। में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और यह 150 अंकों का होता है। दोनों पेपरों में, सीटेट 2024 में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।


कब जारी होगी उत्तर कुंजी?
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की आंसर की आमतौर पर परीक्षा के 15-20 दिनों के अंदर जारी कर दी जाती है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को 2-3 दिन का समय दिया जाता है, जिसमें वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं और इसके लिए उन्हें एक शुल्क देना होता है,

इतना लगेगा आपत्ति शुल्क
सीटीईटी आधिकारिक उत्तर कुंजी 2024 में विसंगति या किसी त्रुटि के मामले में, उम्मीदवार एक निश्चित समय अवधि के लिए उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। उन्हें प्रश्न के साथ-साथ उससे संबंधित आपत्ति और अपनी चुनौती/आपत्तियों का समर्थन करने वाले वैध प्रमाण भी अपलोड करने होंगे। यदि सबूत वैध या भरोसेमंद नहीं है, तो उठाई गई आपत्ति खारिज कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को CTET उत्तर कुंजी चुनौती शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा।
 
विज्ञापन

ओएमआर शीट और गणना शीट  
परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपनी सीटेट ओएमआर शीट 2024 पीडीएफ गणना शीट के साथ डाउनलोड कर सकेंगे। सीटीईटी ओएमआर शीट पीडीएफ 2024 प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति ओएमआर 500 रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान सचिव, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पक्ष में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक और दिल्ली में देय डिमांड ड्राफ्ट में किया जा सकता है।

इतने अंक वाले होंगे पास (Qualifying Marks) 
सीटीईटी परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को  सीटेट परीक्षा में योग्य माना जाता है। सीटेट क्वालीफाइंग अंक (CTET qualifying marks) वह न्यूनतम अंक है, जो उम्मीदवारों को परीक्षा में प्राप्त करना होता है। एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट लागू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें