फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Answer Key 2024: सीटेट के अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी का इंतजार, जानें कब होगी जारी; ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Sun, 22 Dec 2024 05:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET Answer Key 2024: दिसंबर सत्र की सीटेट परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। इसमें शामिल हुए अभ्यर्थियों को बेसब्री से उत्तर कुंजी का इंतजार है, जोकि बहुत जल्द जारी की जा सकती है।
 
विज्ञापन
Answer Key, उत्तर कुंजी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से दिसंबर सत्र की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी (CTET December 2024 Answer Key) जल्द जारी करने की उम्मीद है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, यह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। वहीं, यदि उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है तो वे इसके खिलाफ आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। हालांकि, बोर्ड ने उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है।

CTET December 2024: 14 दिसंबर को हुई थी परीक्षा

सीटेट परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। पेपर II सुबह की शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर I शाम की शिफ्ट में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था।

उम्मीदवारों की ओएमआर शीट के साथ उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा।

CTET Answer Key Objection Fee: आपत्ति शुल्क

सीटेट उत्तर कुंजी के खिलाफ प्रत्येक चुनौती के लिए 1000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। विशेषज्ञों की एक टीम इन आपत्तियों की जांच करेगी। यदि उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो आवश्यक सुधार किए जाएंगे और संबंधित शुल्क वापस कर दिया जाएगा। सभी आपत्तियों की जांच और समाधान करने के बाद, बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा और उसके आधार पर परिणाम घोषित करेगा।

सीटीईटी उत्तर कुंजी और ओएमआर शीट का उपयोग करके, उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर कुंजी पर कड़ी नजर रखें और समय पर आपत्ति दर्ज करें। सीबीएसई की यह प्रक्रिया परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करती है और उम्मीदवारों को अपनी शंकाओं को दूर करने का मौका देती है।
विज्ञापन

CTET Answer Key 2024 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे:
  • सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए “प्रोविजनल आंसर की” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और उसे ध्यानपूर्वक जांचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें