फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE 19 Answer Key 2024: कब जारी होगी 19वीं बार परीक्षा की उत्तर कुंजी? पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

Sun, 22 Dec 2024 04:35 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE 19 Answer Key 2024: बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द ही 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर बार परीक्षा की उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
AIBE 19 Answer Key 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE 19 Answer Key 2024: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा की उत्तर कुंजी (AIBE 19 Answer Key) जारी करेगी। हालांकि, काउंसिल ने अभी अभिकारिक तौर पर तिथि और समय की घोषणा नहीं की है। बार परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (allindiaexamination.com) पर 19वीं बार परीक्षा की उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

AIBE 19 objection Window: आपत्ति विंडो

उत्तर कुंजी जारी करने के बाद, बार काउंसिल आपत्ति विंडो खोलेगा। जिससे उम्मीदवार अनंतिम AIBE 19 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। एक बार सभी आपत्तियों की समीक्षा हो जाने के बाद, काउंसिल अंतिम बार परीक्षा की उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगी। उम्मीदवार अपने अपेक्षित अंकों का अनुमान लगाने के लिए उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

AIBE 19 Result: कब आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 19वीं बार परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा जनवरी 2025 में होने की उम्मीद है। काउंसिल रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी करेगी।

AIBE 19 Exam Paper: परीक्षा का पैटर्न

बार परीक्षा 22 दिसंबर 2024 (रविवार)  को ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित हुई। प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न थे। उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करने होंगे।

AIBE 19 Minimum Qualifying Marks: न्यूनतम योग्यता अंक

न्यूनतम उत्तीर्ण अंक सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवारों के लिए 45% और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक आवंटित किया जाता है। गलत चिह्नित या अनुत्तरित छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें