फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Answer Key: सीटेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, एक क्लिक में यहां से करें डाउनलोड; इतना है चुनौती शुल्क

Wed, 24 Jul 2024 02:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET 2024 Answer Key: सीबीएसई बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउलनोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
CTET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 24 जुलाई को जुलाई सत्र की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को बेसब्री से उत्तर कुंजी का इंतजार था, जोकि अब समाप्त हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

चुनौती विंडो भी खुली

उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। CBSE ने CTET उत्तर कुंजी चुनौती विंडो भी सक्रिय कर दी है। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्तियां उठा सकते हैं।

सीटेट परीक्षा पास करने के लिए योग्यता अंक

  • सीटीईटी योग्यता के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% कुल अंक प्राप्त करने होंगे, जो 150 में से 90 अंकों के बराबर है।
  • अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) सहित आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55% कुल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है, जो 150 में से न्यूनतम 82 अंकों के बराबर है।

इनता है चुनौती शुल्क

सीटेट उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा और सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

सीटेट जुलाई परीक्षा 7 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की गई थी। शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें सीटेट उत्तर कुंजी

उम्मीदवार सीटेट अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज कर लॉगइन करें।
  • सीटीईटी उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें