केंद्रीय विद्यालय, सरकारी विद्यालय, सैनिक स्कूलों, नवोदय विद्यालय आदि में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी ये है कि सीबीएसई ने CTET परीक्षा के आवेदन 31 अक्तूबर से शुरू कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को सीटेट दिसम्बर परीक्षा में बैठना है वह 24 नवम्बर तक सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीटेट परीक्षा के लिए हर वर्ष लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटेट) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET Detailed Course : Join Now का हिस्सा बनकर अपना सिलेक्शन पक्का करें। यहां सफलता डॉट कॉम के अनुभवी एक्सपर्ट्स द्वारा सीटेट परीक्षा की पूरी व पक्की तैयारी कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें
सीटेट ईबुक्स
सीटेट मॉक टेस्ट
सीटेट पिछले प्रश्न पत्र
2023 में कब होगा सीटेट परीक्षा का आयोजन
दिसम्बर 2022 परीक्षा का दिसम्बर-जनवरी 2022-23 में आयोजन करा लेने के बाद सीबीएसई जून सत्र की CTET परीक्षा का आयोजन कराएगी। जिसके आयोजन के लिए मार्च 2023 में नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है। मार्च में ही इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस परीक्षा के जुलाई में आयोजित होने के आसार हैं जिसके एडमिट कार्ड जून 2023 में जारी कर दिए जाएंगे।
CTET 2022 में आवेदन की योग्यता
सीटेट परीक्षा में आवेदन के लिए न्यूनतम 50 फीसद अंकों के साथ स्नातक और बीएड डिग्री का होना आवश्यक है। यदि उम्मीदवार ने बीएड के समकक्ष को डिप्लोमा किया है तो वह भी सीटेट में आवेदन कर सकता है। जैसे किसी ने दो वर्षीय एलीमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा(D.Ed) कर रखा है। तो वो भी सीटेट के लिए आवेदन कर सकता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों की तैयारी से आपको नौकरी नहीं मिल पाई। तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा यूपी लेखपाल, एसबीआई क्लर्क, एसबीआई पीओ, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, एसएससी व रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप अपने पसंद की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। तो इसमें देर कैसी आज ही सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड करके कोर्स से जुड़ें।