फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022 : सीटेट एडमिट कार्ड पर अपडेट, जानें कैसे हासिल करें 60 फीसदी मार्क्स, सफलता का क्या है गणित

Fri, 09 Dec 2022 12:31 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

CTET 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2022 को समाप्त हुई है। इस परीक्षा में 30 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। 
 
विज्ञापन
सीटेट परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया हाल ही में समाप्त हुई है और अब जल्द ही इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि इस साल CTET का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। CTET परीक्षा का यह 16वां संस्करण है और CBSE ने इसके लिए अभ्यर्थियों से 31 अक्टूबर से 24 नवंबर 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अकेले यूपी बिहार से 8-9 लाख तथा पूरे देश भर से 30 से 32 लाख अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसलिए CTET में सफलता हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि आप हर विषय के एक्सपर्ट शिक्षक से इसकी तैयारी करें। इसी को ध्यान में रखते हुए सफलता डॉट कॉम ने भी लेटेस्ट पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को CTET की कम्प्लीट तैयारी करवाने के लिए खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक CTET Detailed Course : Join Now पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और घर बैठे दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट 2022 सिलेबस 
सीटेट 2022 सैलरी 
सीटेट 2022 मॉक टेस्ट 
सीटेट 2022 पिछले प्रश्न पत्र 
सीटेट 2022 ई बुक्स 

एडमिट कार्ड पर ये है अपडेट 

CTET 2022 के नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किए जा सकते हैं। वहीं बोर्ड ने इसके लिए अभी तक परीक्षा की तारीखों का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि 20 दिसंबर के आस-पास इस परीक्षा की शुरुआत की जा सकती है। ऐसे में अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड अगले कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड तथा इससे जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

सीटेट परीक्षा में सफलता का गणित

CTET एक पात्रता परीक्षा है और इसमें 60 फीसदी यानी 90 या इससे अधिक अंक लाने वाले सभी अभ्यर्थी सफल माने जाते हैं। हालांकि इसके बाद भी इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत बेहद ही कम है। दरअसल दिसंबर 2021 में आयोजित की गई CTET के पेपर-1 में 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने और पेपर-2 में 17.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। जबकि दिसंबर 2021 से भी पहले आयोजित की गई CTET के पेपर-1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर-2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। इसलिए अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप आज ही सफलता के CTET Detailed Course : Join Now से ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके जुड़े और एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में इसकी तैयारी करें। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC CGL, SSC GD, NDA/NA, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें