फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022 : जानिए कब से शुरू होगी सीटेट परीक्षा 2022, सीबीएसई कब जारी करेगा अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड

Mon, 12 Dec 2022 07:05 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

16वें संस्करण की CTET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को समाप्त हुए दो हफ्ते से अधिक समय बीत चुका है। मौजूदा समय में अभ्यर्थी सीबीएसई द्वारा परीक्षा से पहले जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रानुसार सीबीएसई इसी हफ्ते उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
विज्ञापन
सीटेट परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के 16वें संस्करण के लिए आवेदन प्रक्रिया को समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है। मौजूदा समय में अभ्यर्थी सीबीएसई द्वारा परीक्षा से पहले जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि सीबीएसई बोर्ड ने सीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि परीक्षा को दिसम्बर 2022 में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स ने परीक्षा के 15 दिसम्बर से शुरू होने का दावा किया था। परीक्षा से एक से 10 दिन पहले सीबीएसई सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर देता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी बार बार सीटेट वेबसाइट पर आकर एडमिट कार्ड संबंधी जानकारी ले रहे हैं। सीबीएसई के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड सीटेट परीक्षा का 20 दिसम्बर के आसपास आयोजन शुरू कर सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी 10 दिसम्बर के बाद ही जारी होने के अनुमान हैं। अगर आप भी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के CTET Online Course : Join Now की इसमें मदद ले सकते हैं। क्योंकि 30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के बीच आयोजित होने वाली इस परीक्षा में पासिंग मार्क्स लाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट सिलेबस 
सीटेट सैलरी 
सीटेट मॉक टेस्ट 
सीटेट पिछले प्रश्न पत्र 
सीटेट ईबुक 

सीटेट परीक्षा सिलेबस

सीबीएसई द्वारा हर साल में दो बार आयोजित की जाने वाली सीटेट परीक्षा को दो पेपरों में विभाजित किया जाता है। ये दोनों पेपर अलग अलग प्राइमरी और जूनियर सेक्शन में पढ़ाने की योग्यता के लिए जाते हैं। सीटेट पेपर-1 व 2 में बाल विकास और शिक्षण शास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से सवाल पूछे जाते हैं। इन विषयों से कुल 150 अंकों के 150 सवाल होते हैं और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें पेपर 1 कक्षा I से V की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए और पेपर II कक्षा VI से VIII कक्षा में पढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है।

परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी या नहीं

सीटेट परीक्षा से पहले हर बार उम्मीदवारों में ये चर्चा जरूर होती है कि निगेटिव मार्किंग होगी या नहीं। लेकिन आपको बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है।

किन शिफ्टों में आयोजित होंगे पेपर

सीटेट परीक्षा हर रोज दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे आयोजित की जाएगी। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। जिसकी पुख्ता जानकारी बोर्ड के दिशा निर्देश जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त CTET और NDA जैसी परीक्षाओं के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट करके या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें