फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022: अधिसूचना जारी होने में अभी लग सकता है कितना समय? किस आयु के अभ्यर्थी ले सकते हैं इसमें हिस्सा

Sat, 08 Oct 2022 06:26 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थी बेसब्री से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है।
विज्ञापन
CTET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का जबरदस्त क्रेज है और इसमें हर बार 30 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है। CBSE ने आखिरी बार CTET का आयोजन 2021 के आखिरी महीने में किया था और अब अभ्यर्थियों को CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। बोर्ड ने कुछ दिनों पहले इस संबंध में जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों को बताया था कि यह परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। CTET का यह 16वाँ एडिशन है और पिछली साल की तरह इस साल भी यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course 2022 - Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन जारी होने में अभी होगी कितनी देर :

शिक्षक बनने की राह देख रहे अभ्यर्थी CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभ्यर्थियों का यह इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। दरअसल इन रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्तूबर महीने की शुरुआत में इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। हालांकि CBSE ने CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए।

विज्ञापन


ये भी देखें - प्राइवेट सेक्टर में नौकरी का मौका?

किस उम्र तक ले सकते हैं इसमें हिस्सा :

अभी तक आयोजित की गई CTET में अधिकतम किसी भी उम्र के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते थे। दरअसल इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है और इसमें किसी भी उम्र के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का न्यूनतम 17 साल का होना आवश्यक है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि CTET 2022 में भी उम्र सीमा के लिएइन्हीं पैमानों को लागू किया जा सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें