CTET 2020: सीटीईटी (Central Teacher Eligibility Test) परीक्षा उन लोगों के लिए आयोजित की जाती है, जो सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च को ही समाप्त हो गई है। इससे पहले ये 9 मार्च को बंद होने वाली थी पर ऑफिशियल नोटिस जारी कर इस तिथि को बढ़ा दिया गया। जिन उम्मीदवारों ने 9 मार्च तक आवेदन नहीं किया था वे अब 17 मार्च तक आवेदन कर सकते थे। और शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 18 मार्च थी।
बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा में जानकारी दी कि इस बार की परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क भी बढ़ाया गया था उसके बावजूद सीटेट जुलाई 2020 परीक्षा के लिए 30 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि ये संख्या दिसंबर परीक्षा के लिए हुए आवेदनों से ज्यादा है।
बता दें कि 19 मार्च से आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसके लिए उम्मीदवार को सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाना होगा। बता दें कि इसके लिए सीटीईटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया है। उम्मीदवार के लिए नोटिस का सीधा लिंक आगे भी दिया जा रहा है।
बता दें, इससे पहले सीबीएसई दो बार आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ा चुका है। पहले सीबीएसई ने आवेदन की आखिरी तिथि 24 फरवरी रखी थी और उसके बाद इसे 2 मार्च तक बढ़ा दिया था, फिर एक नोटिफिकेशन के जरिए सीबीएसई ने सीटीईटी के लिए आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ाकर 9 मार्च कर दी थी। अब फिर तिथि बढ़ने से उम्मीदवार खुश हैं।
मुख्य जानकारी-
- आवेदन में सुधार के लिए तिथि 19 मार्च से लेकर 26 मार्च 2020 तक निर्धारित की गई है।
- ध्यान दें कि परीक्षा अपनी तय तिथि पर ही आयोजित की जाएगी। यानी परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2020 को ही होगा।
- सीटेट जुलाई 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2020 को शुरू हो गई थी।
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...