फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET July Exam 2019 : परीक्षा से पहले एक बार जरूर देख लें ये सवाल

Wed, 03 Jul 2019 05:08 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CTET July Exam 2019 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE CTET परीक्षा 07 जुलाई को आयोजित होगी। अब बचे हुए समय में नए टॉपिक्स न पढ़कर पुराने प्रश्नों का रिवीजन करना बेहतर है। लेकिन आप प्रश्नों के लिए ज्यादा परेशान न हों। क्योंकि हम यहां आपको ऐसे कुछ प्रश्न बता रहे हैं, जो सीटेट परीक्षा में अहम हैं। आप इनकी प्रैक्टिस कर सकते हैं। खबर के अंत में सभी प्रश्नों के सही उत्तर भी दिये गये हैं। ये प्रश्न आपकी तैयारी को और मजबूत करेंगे...

विज्ञापन

प्रश्न 1. इनमें से कौन जम्मू और कश्मीर के पड़ोसी राज्य हैं?

(A) उत्तराखंड, राजस्थान 
(B) हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड 
(C) हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश  
(D) हिमाचल प्रदेश, पंजाब


प्रश्न 2. भारत में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा ऊर्जा संरक्षण अधिनियम किस वर्ष शुरु किया गया था?

(A) वर्ष 1991
(B) वर्ष 1999 
(C) वर्ष 2001
(D) वर्ष 2007

प्रश्न 3. एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों को विभिन्न पशुओं के चित्र देता है और उनमें रंग भरने के लिए कहता है, जो हमारे घरों में नहीं रहते। इस क्रियाकलाप का उद्देश्य है.. 

a. सृजनात्मकता का विकास करना 
b. अवलोकन का विकास करना 
c. वर्गीकरण कौशल का विकास करना 
d. डाटा संग्रह का विकास करना उपर्युक्त में से कौन-से सही हैं ? 

(A) a, b और d 
(B) b, cऔर d 
(C) a, cऔर d 
(D) a, b और c 

प्रश्न 4. 'वाष्पीकरण' विषय पर बच्चों की विविध सोच का आंकलन करने के लिए नीचे दिये गये प्रश्नों में से कौन-सा प्रश्न एक नमूना हो सकता है? 

(A) क्या होता यदि जलचक्र होता ही नहीं?
(B) जलचक्र के पांच लाभ लिखिए। 
(C) जलचक्र का आरेख बनाइए और उसे नामित कीजिए। 
(D) जलचक्र के क्रम के सोपानों की सूची बनाइए। 

प्रश्न 5. मनुष्य के पेट में आमाशय रस की प्रकृति ................ होती है। यह प्रकृति भोजन के पाचन में सहायता करती है।

(A) अम्लीय 
(B) उभयधर्मी 
(C) उदासीन
(D) क्षारीय  


प्रश्न 6. जब कोई सपेरा अपना वाद्य यंत्र बीन बजाता है, तो सांप उसकी ध्वनि पर अपना सिर इधर-उधर घुमाता है। आपके विचार से सांप वाद्य यंत्र के प्रति अनुक्रिया कैसे कर रहा है? 

(A) उस वाद्य यंत्र की गति को देखकर 
(B) उस वाद्य यंत्र की ध्वनि को सुनकर  
(C) उस वाद्य यंत्र को सूंघकर 
(D) उस वाद्य यंत्र द्वारा उत्पन्न कम्पनों के प्रति अनुक्रिया करके 
विज्ञापन

प्रश्न 7. वर्ष 2018 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम क्या थी?

(A) बीट एयर पोल्लुशन।
(B) कनेक्टिंग पीपल टू नेचर।  
(C) प्लास्टिक कचरे को मात दे।
(D) इनमें से कोई नहीं। 

प्रश्न 8. नीचे दिए गए खेती करने के विवरण को पढ़िए और इस ढंग की पहचान कीजिए।

"एक फसल को काटने के पश्चात् खेत को कुछ वर्षों के लिए खाली छोड़ दिया जाता है। उसमें कुछ भी। नहीं उगाया जाता है। इस भूमि में बॉस या अन्य खरपतवार, जो भी कुछ उग आता है, उन्हें उखाड़ा नहीं। जाता, काटकर जला दिया जाता है। यह राख भूमि को उर्वर बनाती है। जब यह भूमि खेती के लिए तैयार हो जाती है, तब उसे हल्का-सा खोदा जाता है,  भूमि को जोता नहीं जाता और उस पर बीज छिड़क दिए जाते हैं। 

(A) झूम खेती 
(B) सहकारी खेती 
(C) सिंचाई खेती  
(D) सीढ़ीनुमा खेती 

प्रश्न 9. परिवार एक इकाई होता है जिसमें माँ, पिता और उनके दो बच्चे होते हैं। यह कथन...

(A) सत्य है, क्योंकि सभी भारतीय परिवार इसी प्रकार के होते हैं। 
(B) सही नहीं है, क्योंकि परिवार कई प्रकार के होते हैं तथा परिवार का केवल एक ही प्रकार में वर्गीकरण नहीं किया जा सकता। 
(C) सही नहीं है, क्योंकि इस कथन में यह स्पष्ट करना चाहिए कि बच्चे जैविक होते हैं। 
(D) सत्य है, क्योंकि यह किसी आदर्श परिवार का आकार है। 


प्रश्न 10. नीचे दिए गए जीवों के समूहों में से किनकी दष्टि श्रेष्ठ होती है तथा वे मनुष्यों की तुलना में चार गुनी अधिक दूरी की वस्तुओं को देख सकते हैं? 

(A) मधुमक्खी, मच्छर, तितली  
(B) चील, गरुड, गिद्ध  
(C) सौंप, रेशम-कीट, छिपकली
(D) बाघ, तेंदुआ, साँड   

यहां देखें सभी प्रश्नों के उत्तर
1.
D 
2.
C
3. D
4. A
5. A
6. D
7. C
8. A
9. B
10. B
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें