अभ्यर्थी परीक्षा में CTET का ओरिजिनल एडमिट कार्ड, दो बॉल प्वॉइंट पेन (काला / नीला) और अपनी एक वैध फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं। एडमिट कार्ड और आईडी के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दिन के 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को पीरक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा।
परीक्षा केंद्र पर किसी तरह का गैजेट जैसे मोबाइल, ईयरफोन, कैमरा, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर व अन्य चीजें ले जाना प्रतिबंधित है। अभ्यर्थी अपने साथ कैलकुलेटर, पेपर और स्केल भी लेकर नहीं जा पायेंगे।
परीक्षा में दो पेपर होंगे। हर पेपर में 150 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवालों का जवाब देना अनिवार्य होगा। हर सही जवाब पर एक अंक मिलेगा। यानी कुल 150 अंकों की परीक्षा होगी। सभी सवाल मल्टीपल च्वॉइस पैटर्न पर आधारित होंगे।
परीक्षा ऑफलाइन मोड पर होगी। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर सही जवाब के गोले भरने होंगे।
CTET की तैयारी के लिए यहां दें मॉक टेस्ट
CTET कक्षा 6 से 8वीं तक के सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) मॉक टेस्ट सीरीज के लिए यहां
क्लिक करें।
CTET कक्षा 6 से 8वीं तक के विज्ञान और गणित (साइंस और मैथ्स) मॉक टेस्ट सीरीज के लिए यहां
क्लिक करें।
CTET की तैयारी के लिए अंग्रेजी माध्यम में मॉक टेस्ट देने के लिए यहां
क्लिक करें।
CTET की तैयारी के लिए हिन्दी माध्यम में मॉक टेस्ट देने के लिए यहां
क्लिक करें।