केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस बार बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को खूब नंबर दिये हैं। खास तौर पर दिल्ली रीजन के विद्यार्थियों पर तो जैसे नंबरों की बारिश हुई हो। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन स्टूडेंट्स को फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री जैसे प्रमुख विषयों में 84 फीसदी या इससे कम अंक मिले थे, उन्हें बोर्ड ने तीन विषयों में कुल 32 अंक तक बढ़ाकर दिये। तीनों विषयों के कुल मार्क्स का करीब 11 फीसदी तक बढ़ा दिया।
रिपोर्ट में बताया गया है कि सीबीएसई ने फिजिक्स और मैथ्स में 11 अंक, केमिस्ट्री में 10, पॉलिटिकल साइंस में 6, सोशियोलॉजी में 2 और ज्योग्राफी में 1, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज जैसे विषयों में स्टूडेंट्स को 5-5 अंक तक बढ़ा कर दिये। इस तरह अगर देखा जाए तो सभी विषयों में कुल मिलाकर 56 अंक ज्यादा दिये गये। बता दें कि चार विषयों के लिए बढ़ाकर दिया गया यह नंबर पिचले तीन सालों में सबसे ज्यादा है।
क्यों बढ़ाये जाते हैं अंक, क्या है ये प्रक्रिया