फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026: परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी, जानें किस तिथि पर किस सब्जेक्ट का एग्जाम

Sat, 21 Nov 2026 03:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को दो शिफ्ट में सीबीटी मोड में होगी। सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। उम्मीदवार अपने विषय और कोड के अनुसार परीक्षा की तारीख और समय देख सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026: विषयवार परीक्षा कार्यक्रम

एनटीए की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, पांच विषयों की परीक्षा तीन अलग-अलग तारीखों पर होगी।

 
विषय और कोड परीक्षा की तारीख शिफ्ट और समय
लाइफ साइंसेज और बायोटेक्नोलॉजी (703) 19 दिसंबर 2026 दूसरी शिफ्ट, दोपहर 3 से शाम 6 बजे
केमिकल साइंसेज (701) 22 दिसंबर 2026 पहली शिफ्ट, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे
अर्थ, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान (702) 22 दिसंबर 2026 पहली शिफ्ट, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे
मैथमेटिकल साइंसेज (704) 27 दिसंबर 2026 दूसरी शिफ्ट, दोपहर 3 से शाम 6 बजे
फिजिकल साइंसेज (705) 27 दिसंबर 2026 दूसरी शिफ्ट, दोपहर 3 से शाम 6 बजे

 

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा रोजाना दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

सभी पेपर कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी मोड में होंगे। उम्मीदवारों को अपने विषय के अनुसार निर्धारित तारीख और शिफ्ट का ध्यान रखना चाहिए।

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

एनटीए ने फिलहाल परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित नहीं की है। इन दोनों के जारी होने से संबंधित अपडेट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर देख सकेंगे। परीक्षा का पेपर पैटर्न सूचना बुलेटिन में पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने विषय के अनुसार परीक्षा पैटर्न और जरूरी निर्देश देख सकते हैं।

जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट के माध्यम से उम्मीदवारों की पात्रता जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए निर्धारित की जाती है। विज्ञान और तकनीक से जुड़े विषयों में उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और आगे जारी होने वाली सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड की जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें