काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च सीएसआईआर परीक्षा की आंसर-की जारी हो गई हैं। आपको बता दें, जूनियर रिसर्च फैलोशिप और लेक्चररशिप के पदों पर भर्ती के लिए एलिथिबिलिटी के रूप मे सीएसआईआर यूजीसी नेशनल एलिथिबिलिटी परीक्षा आयोजित हुई थी। ये परीक्षा 16 जून, 2019 को आयोजित हुई थी। आंसर-की को उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकता है।
उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को एक खिड़की दी जाएगी। आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 10 जुलाई (बुधवार), 2019 है। पैनल उठाए गए आपत्तियों पर विचार करेगा। परिणाम की गणना CSIR UFC NET अंतिम उत्तर कुंजी 2019 के आधार पर की जाएगी।
CSIR UGC NET उत्तर कुंजी: कैसे डाउनलोड करें-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद होम पर संयुक्त CSIR-UGC NET परीक्षा प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। (अभी लिंक सक्रिय नहीं है)
चरण 3: आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, अब उम्मीदवारों को विषय और प्रश्नपत्र सेट लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 4:पीडीएफ प्रारूप में आपके सामने उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
उत्तर कुंजी की अच्छे से जांच करें और यदि आपको किसी भी प्रकार की त्रुटि समझमे आती है तो आप आपत्ति भी उठा सकते हैं।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...