फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR UGC NET 2022: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Wed, 10 Aug 2022 01:28 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR UGC NET 2022: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र में सुधार की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
nta - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR UGC NET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज 10 अगस्त, 2022 को समाप्त कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। इस परीक्षा के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे। आइए जानते हैं-: 

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन सितंबर महीने में आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में 03 घंटे की होगी। इस परीक्षा के विस्तृत शेड्यूल को जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। आवेदन आज रात 11.50 बजे तक होंगे। 

आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र में सुधार की भी सुविधा दी जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जिन से आवेदन पत्र में कोई भी त्रुटि हो गई है, वे 12 से 14 अगस्त, 2022 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। 

इतना आवेदन शुल्क लगेगा
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ईडब्लूएस और ओबीसी(एनसीएल) उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब यहां दिखाई दे रहे CSIR UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रेजिस्ट्रेशन करें।
  • अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें