फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR NET Result 2024: सीएसआईआर नेट जून सत्र के लिए कट-ऑफ और रैंक जारी, ऐसे देख सकेंगे सूची

Tue, 15 Oct 2024 11:00 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR NET Result 2024: सीएसआईआर नेट जून सत्र के लिए कट-ऑफ और रैंक जारी, ऐसे देख सकेंगे सूची 
विज्ञापन
CSIR-UGC NET June 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR NET Result 2024: संयुक्त वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर नेट) जून सत्र के लिए कट-ऑफ 2024 और रैंक घोषित की है। वे उम्मीदवार जो कि सीएसआईआर नेट 2024 के जून सत्र की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, आधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2024 ने 13 सितंबर को 1,63,529 उम्मीदवारों के लिए घोषित किए गए थे।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण जानकारी
सीएसआईआर नेट परिणाम 2024 की घोषणा की। मानव संसाधन विकास समूह (एचआरडीजी) ने बताया कि पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए, नेट परीक्षा की श्रेणी-2 और श्रेणी-3 में प्राप्त अंक परिणाम की घोषणा तिथि से एक वर्ष के लिए मान्य होंगे। पीएचडी में प्रवेश नेट के अंक और साक्षात्कार प्रदर्शन की संयुक्त योग्यता के आधार पर मिलेगा। इसमें 70% वेटेज अंकों को और 30% विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित साक्षात्कार या मौखिक परीक्षा में प्रदर्शन को दिया जाएगा।

विषय विवरण
परिणाम की वैधता परिणाम की घोषणा तिथि से 1 वर्ष तक मान्य
पीएचडी में प्रवेश का आधार     नेट के अंक और साक्षात्कार प्रदर्शन का संयुक्त योग्यता
अंक वितरण 70% नेट के अंक, 30% साक्षात्कार/मौखिक परीक्षा में प्रदर्शन
विज्ञापन

सीएसआईआर नेट परिणाम जून 2024 को पीएचडी प्रवेश के लिए उपयोग किए जाने वाले अंकों के साथ-साथ उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत में घोषित किया जाएगा। सीएसआईआर एचआरडीजी पात्रता प्रमाण पत्र जारी करने और फेलोशिप की वैधता से संबंधित निर्देशों को अलग से अधिसूचित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें