CSIR NET 2019 Answer keys: CSIR NET 2019 उत्तर कुंजी : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। उत्तर कुंजी का इंतजार करने वाले उम्मीदवार CSIR NET 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीद है कि CSIR NET परिणाम 2019 जल्द ही NTA द्वारा जारी किया जाएगा। CSIR NET 2019 का आयोजन 15 दिसंबर, 2019 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा किया गया था। प्रत्येक विषय के लिए एक अलग पीडीएफ जारी की गई है।
उम्मीदवार संयुक्त CSIR NET 2019 अंतिम उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - csirnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।
ऐसे देखें अपनी उत्तर कुंजी -
CSIR NET 2019 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं-
चरण 1 : सबसे पहले CSIR NET 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद उत्तर कुंजी लिंक से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : CSIR NET 2019 अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।
नोट- CSIR NET 2019 परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने में देरी हो गई है क्योंकि CSIR NET 2019 परीक्षाओं के कुछ परीक्षा केंद्रों के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।
यहां दिए लिंक के माध्यम से करें अपनी उत्तर कुंजी चेक...
ये भी पढ़ें- एग्जाम टिप्स : दसवीं में चैप्टर वाइज याद करें गणित के सूत्र, पूरे अंक पाने के लिए करें ये जरूरी काम
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।