NIFT Admit Card 2020: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एनआईडीटी एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई एक अधिसूचना के अनुसार, निफ्ट का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार दोपहर 2.00 बजे से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nift.ac.in से निफ्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन 23 अक्टूबर 2019 से 31 दिसंबर 2019 तक कर सकते हैं। जो दी गई तिथि पर आवेदन नहीं कर पाएंगे वे 4 जनवरी 2020 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि शुल्क 5000/- निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को 1 जनवरी से 4 जनवरी 2020 के भीतर अपने आवेदन पत्र में परिवर्तन करने की अनुमति दी गई थी। सभी यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2020 19 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी।
निफ्ट एडमिट कार्ड 2020 - ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें -
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए इन सरल चरणों का पालन करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद निफ्ट एडमिट कार्ड 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर, आवेदन आईडी आदि जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- अब 'डाउनलोड' बटन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और डाउनलोड करें।
नोट- उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की श्रेणी और उम्मीदवार के रोल नंबर जैसे विवरण एडमिट कार्ड में शामिल किए जाएंगे।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।