CSIR NET December 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 26, 27 और 28 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR NET 2023) के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके एनटीए की वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in से उक्त परीक्षा (विषय-वार) के लिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।"
एनटीए ने आगे कहा, "अगर उम्मीदवार को संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर, 2023 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है, तो वह एनटीए की हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकता है या ई-मेल भेज सकता है।"