बिहार पुलिस भर्ती निकाय ने आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार होमगार्ड कांस्टेबल ड्राइवर के पदों के लिए फिजिकल इवैल्यूएशन टेस्ट (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in है।
सीएसबीसी होम गार्ड पीईटी परीक्षा 3 जुलाई को शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित की जाएगा। स्टूडेंट्स अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालकर ई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी सीएसबीसी के कार्यालय से भी डुप्लीकेट प्रवेश पत्र ले सकते हैं।
अभ्यर्थी सीएसबीसी के ऑफिस से सुबह 10 बजे से 5 बजे तक अपना डुप्लीकेट प्रवेश पत्र ले सकते हैं। होम गार्ड पदों के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थी को पीईटी परीक्षा क्वालिफाई करना जरूरी है। अभ्यर्थी इस बात का ख्याल रखें कि शारीरिक परीक्षा देते वक्त वो अपने साथ दस्तावेजों की फोटोकॉपी जरूर ले जाएं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर विजिट करें।